गुरुग्राम में सेक्टर-23ए में अस्थायी डंपिंग ग्राउंड के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे स्थान पर रविवार सुबह आठ बजे स्थानीय निवासियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बच्चे भी शामिल हुए। लोगों ने कॉलेज और रिहायशी मकानों के पास स्थित खाली मैदान में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मिश्रित और सड़ा हुआ कचरा डाले जाने पर नाराजगी जताई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिस खाली खेल मैदान या खुले भूखंड का इस्तेमाल कचरा डालने के लिए किया जा रहा है, वह रिहायशी क्षेत्र और कॉलेज के बिल्कुल पास है। ऐसे में यहां सड़ा हुआ और मिश्रित कचरा डालने से दुर्गंध, गंदगी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ने की आशंका है