फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: बस अड्डा के गेट पर बेलगाम हो रही निजी बसें, तीन दिन पहले कुचला था यात्री का पैर

शहर के मुख्य बस अड्डा के गेट पर तेज रफ्तार में आने वाली निजी बसें बेलगाम हो रही हैं। बस अड्डा पर आने वाली बसों के चालक तेज रफ्तार में बसों को लेकर आते हैं और एकदम से बसों को अंदर ले जाते हैं। जिससे सड़क किनारे खड़ी सवारियाें को इनकी चपेट में आने का खतरा बना रहता है। 19 जुलाई को गुरुग्राम बस अड्डा में अंदर जाते समय एक निजी बस ने हिसार जिले के रहने वाले दीपक को टक्कर मार दी थी, जिससे वह नीचे गिर गया और टायर ने उसके सिर को कुचल दिया व मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, तीन दिन पहले एक अन्य निजी बस ने एक यात्री के पैर को कुचल दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें