फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में मर्डर: प्याज के दाम को लेकर सब्जी विक्रेता को पीटा, सुबह मृत मिला; मेडिकल बोर्ड से होगा पोस्टमार्टम

जमालपुर गांव में रहने वाले 35 वर्षीय सब्जी विक्रेता को प्याज के दाम को लेकर बहस के बाद कई लोगों ने मिलकर पीट दिया। बाद में वो साथ मौजूद पत्नी के साथ अस्पताल गया और प्राथमिक इलाज कराकर घर जाकर सो गया। आरोप है कि बुधवार सुबह सब्जी विक्रेता मृत मिला। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। बृहस्पतिवार को डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बिलासपुर थाना अंतर्गत जमालपुर चौकी की पुलिस टीम मामले में कार्रवाई कर रही है। ये वारदात मंगलवार 20 अक्तूबर की देर शाम को हुई। मृतक आत्माराम मूल रूप से महेंद्रगढ़ के दुलोठ अहीर गांव के निवासी थे। वह ट्रैक्टर में सब्जी बेचने का काम करते थे। वे अब जमालपुर गांव में रहते थे। परिजनों ने बताया कि मंगलवार 20 अक्तूबर की शाम को आत्माराम अपनी पत्नी के साथ कासन गांव की बाजार में सब्जी बेचने गए थे। वहां कुछ व्यक्तियों से उनका झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में आत्माराम को चोटें आई थीं। उन्हें अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया गया। इसके बाद वह जमालपुर स्थित अपनी झुग्गी में वापस आ गए थे। रात को वे सो गए और बुधवार सुबह नींद से जागे ही नहीं। परिवार वाले अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद जमालपुर चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। परिजनों ने आत्माराम का पोस्टमार्टम करवाकर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा कि मौत कैसे हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें