दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) की सर्विस लेन पर वाहन चलाना आसान नहीं रह गया है।हाईवे की मुख्य लेन पर तो गाड़ियां दौड़ रही हैं, लेकिन कई जगह पर सर्विस लेन बदहाल हो चुकी है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। शनिवार को अमर उजाला की टीम ने दिल्ली-जयपुर हाईवे की सर्विस लेन ग्राउंड जीरो पर पड़ताल की, जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से किए जा रहे दावे धरातल पर हकीकत के बिल्कुल उलट पाए गए।