गुरुग्राम में आपदा तैयारियों का जायजा लेने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन गुरुग्राम। शुक्रवार को गुरुग्राम में प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदा से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक मॉक ड्रिल आयोजित की गई। दोपहर तीन बजे जस्टिस ऑफ टावर में आपातकालीन साइरन बजाया गया। यह अभ्यास भूकंप के झटकों के कारण नई कोर्ट इमारत के एक हिस्से के ढहने और आग लगने के परिदृश्य पर आधारित था।