फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: ग्रेप उल्लंघन की शिकायत के लिए निगम का हेल्पलाइन नंबर, फोटो-वीडियो के साथ भेजनी होगी लोकेशन

ग्रेप के प्रतिबंधों को तोड़कर प्रदूषण फैलाने वालों की अब सीधे नगर निगम तक शिकायत पहुंचाई जा सकेगी। नगर निगम गुरुग्राम ने इसके लिए 9821395354 डेडिकेटेड हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। नागरिक इस नंबर पर कॉल या व्हाट्सऐप संदेश भेजकर नियमों के उल्लंघन की सूचना दे सकेंगे। शिकायत के साथ संबंधित स्थान की फोटो या वीडियो, लोकेशन और पूरा पता देना होगा, ताकि मौके की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के प्रावधानों की पालना सुनिश्चित करने के लिए निगम ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है। निर्माण स्थलों पर धूल फैलाने, प्रतिबंधित गतिविधियों और प्रदूषण नियंत्रण संबंधी नियमों के उल्लंघन की जानकारी अब निर्धारित माध्यमों से निगम तक पहुंचाई जा सकती है। नागरिकों को शिकायत दर्ज कराने के लिए केवल नई हेल्पलाइन पर निर्भर नहीं रहना होगा। वे समीर ऐप, सोशल मीडिया, सीएचएस पोर्टल और नगर निगम के कॉल सेंटर नंबर 18001801817 के माध्यम से भी शिकायत कर सकते हैं। निगम का कहना है कि शिकायत में समस्या और स्थान का स्पष्ट विवरण देने से संबंधित मामले की पहचान करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें