पंचकूला के ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम में रविवार को खेले गए नमो क्रिकेट लीग के फाइनल में गुरुग्राम जायंट्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए हिसार को 52 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। 10 ओवर के मुकाबले में गुरुग्राम जायंट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 105 रन बनाए। इसके जवाब में हिसार की टीम आठ विकेट खोकर 53 रन ही बना सकी।