फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: खेल महाकुंभ के लिए जिले को मिली क्रिकेट, हैंडबॉल और वॉलीबाल मेजबानी

प्रदेश के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और खेल के मैदान में दमखम साबित करने का अवसर देने के लिए खेल महाकुंभ का आयोजन 16 नवंबर से किया जाएगा। इस बार प्रदेश के 10 जिलों में 30 खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्रत्येक जिले को तीन-तीन खेलों के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है। जिले को भी तीन खेलों की मेजबानी सौंपी गई है। जिले में क्रिकेट, हैंडबॉल और वॉलीबाल के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। खेल महाकुंभ के तहत जिले में होने वाली प्रतियोगिताओं में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। आयोजन को लेकर खेल विभाग की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा का मंच मिलेगा, वहीं अलग-अलग खेलों में अपनी क्षमता साबित करने का मौका भी मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें