गुरुग्राम शहर में बढ़ते प्रदूषण के बावजूद लोग कूड़े में आग लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। सोमवार को कन्हई गांव की यातायात लाइट के पास कूड़े में आग लगा दी गई। इससे आसपास के क्षेत्र में धुआं फैल गया और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रदूषण के बढ़ते स्तर के बीच इस तरह कूड़ा जलाने से हवा और अधिक प्रदूषित हो रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।