फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: वजीरपुर ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता में एलाइट फुटबॉल क्लब बनी विजेता

दशहरा के अवसर पर वजीरपुर के फुटबॉल मैदान में आयोजित वजीरपुर ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता में एलाइट फुटबॉल अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में जिले के निजी और सरकारी स्कूलों के साथ निजी व सरकारी फुटबॉल अकादमियों की 40 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल में एलाइट फुटबॉल अकादमी ने खेड़ला फुटबॉल क्लब को पेनल्टी शूटआउट में 7-6 से हराकर पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में खेड़ला फुटबॉल क्लब ने बादली की टीम को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में एलाइट फुटबॉल अकादमी और खेड़ला फुटबॉल क्लब के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। निर्धारित खेल में दोनों टीमें 8-8 के स्कोर पर बराबर रहीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया, जिसमें एलाइट फुटबॉल अकादमी ने 7-6 से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा किया। खेड़ला फुटबॉल क्लब को प्रतियोगिता में दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें