फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: अब तेज रफ्तार वाहन नहीं बचेंगे, कैमरों से होगा ओवरस्पीडिंग का ई-चालान

मिलेनियम सिटी गुरुग्राम की प्रमुख सड़कों पर अब वाहन चालक तेज गति से वाहन नहीं चला सकेंगे। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) चार प्रमुख सड़कों पर आईटीएमएस तकनीक से लैस करीब 365 कैमरे लगवा रहा है। इनमें 29 स्पीड उल्लंघन डिटेक्शन सिस्टम (एसवीडीएस) वाले कैमरे भी शामिल हैं। इनकी मदद से तय गति सीमा से अधिक तेज वाहन चलाने वालों का स्वत: ई-चालान किया जा सकेगा। जीएमडीए के अनुसार मारुति सुजुकी के साथ सीएसआर के तहत गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड, ओल्ड दिल्ली रोड, एमजी रोड और साइबर सिटी से गोल्फ कोर्स रोड तक 23 प्रमुख जंक्शनों पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इनमें 365 सीसीटीवी कैमरों में 29 स्पीड उल्लंघन डिटेक्शन कैमरे (स्पीड रडार) शामिल हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें