फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में जिले का शानदार प्रदर्शन, तीन मुकाबलों में दर्ज की जीत

करनाल के कर्ण स्टेडियम में आयोजित 40वीं हरियाणा स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में प्रदेश की 36 टीमों ने हिस्सा लिया। चैंपियनशिप के पहले दिन जिले के खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का अच्छा प्रदर्शन किया और तीन मुकाबले अपने नाम किए।प्रतियोगिता में जिले की टीम ने रेवाड़ी ब्वायज को 4-0 से हराया। इसके बाद फतेहाबाद गर्ल्स की टीम को 7-0 से शिकस्त दी। वहीं, पंचकूला ब्वायज के खिलाफ खेले गए मुकाबले में गुरुग्राम ने 4-3 से जीत हासिल की। लगातार तीन मुकाबलों में जीत मिलने से टीम के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें