फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम की मेयर से संबंधित जाति प्रमाणपत्र वैधता की दो अपील जिला न्यायालय ने की खारिज

गुरुग्राम में जाति प्रमाणपत्र की वैधता से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में जिला न्यायालय गुरुग्राम ने 17 नवंबर को दो अपील खारिज कर दीं। ये अपील बनवारी लाल एवं राजरानी मल्होत्रा तथा यशपाल प्रजापति एवं राजरानी मल्होत्रा से संबंधित थीं। जिला न्यायाधीश नरेंद्र सूरा की अदालत में इन अपीलों पर सुनवाई चल रही थी। बता दें कि नगर निगम गुरुग्राम की मेयर राजरानी मेल्होत्रा के जाति प्रमाण पत्र पर सवाल उठा था यह मामला वर्ष 2025 से विभिन्न न्यायिक और प्रशासनिक स्तरों पर विचाराधीन था। जिला स्तरीय स्क्रूटनी कमेटी ने 21 अक्तूबर 2025 को एक आदेश पारित किया था। कमेटी ने संबंधित जाति प्रमाणपत्र को वैध माना था। यह आदेश मामले के महत्वपूर्ण प्रशासनिक घटनाक्रमों में से एक था। वर्ष 2025 में ही न्यायिक कार्रवाई भी शुरू हुई थी। यशपाल प्रजापति बनाम हरियाणा राज्य से संबंधित सीडब्ल्यूपी पीआईएल-80-2025 का निर्णय 25 अगस्त 2025 को हुआ था। सितंबर 2025 में दो अन्य मामलों में भी कार्रवाई हुई। ईपी-04/2025 (यशपाल प्रजापति) और ईपी-05/2025 (बनवारी लाल एवं राजरानी मल्होत्रा) से संबंधित मामले 5 सितंबर 2025 को खारिज किए गए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें