एमजी रोड के सौंदर्यीकरण का काम तेज, पेंटिंग से बदलेगी सड़क की सूरत गुरुग्राम। एमजी रोड पर सौंदर्यीकरण का काम लगातार जारी है। अब सड़क के साथ बनी दीवारों पर पेंटिंग कराई जा रही है। इसके पूरा होने के बाद एमजी रोड की सूरत बदली हुई नजर आएगी। जीएमडीए की ओर से इफको चौक से सिकंदरपुर तक एमजी रोड की ग्रीन बेल्ट विकसित करने के साथ फुटपाथ का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा यहां सोलर लाइटें भी लगवाई गई हैं।