गुरुग्राम के शहर और जिले में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। बीते दो दिनों में जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 41 से अधिक एफआईआर दर्ज की गई हैं और कई क्विंटल पटाखे जब्त किए गए हैं। प्रशासन की टीमें बादशाहपुर, पटौदी रोड, मानेसर, फर्रुखनगर और सोहना समेत विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर रही हैं। निर्धारित बिक्री स्थलों से बाहर पटाखे बेचने और ग्रीन पटाखों की श्रेणी से बाहर के पटाखों का कारोबार करने वालों पर कार्रवाई की गई है।