फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-जयपुर हाईवे: गुरुग्राम बॉर्डर से दिल्ली की ओर 12 किलोमीटर जाम, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बुधवार को गुरुग्राम बॉर्डर से दिल्ली की ओर लगभग 13 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। दिल्ली में राव तुलाराम फ्लाईओवर के बीचो-बीच सड़क क्षतिग्रस्त होने के चलते ये जाम लगा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुग्राम यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने वाहन चालकों को अन्य वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की सलाह दी है।

गुरुग्राम यातायात पुलिस की ओर से बताया गया कि दिल्ली में राव तुला राम फ्लाईओवर (वसन्त कुंज) के ऊपर जयपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग पर अपरिहार्य परिस्थिति है। इसके कारण दिल्ली वसंत विहार की ओर जाने वाले वाहनों को धौला कुआं की तरफ डायवर्ट किया गया है।

ये रूट सुझाव
- एनएच-48 से केएमपी के रास्ते दिल्ली जाएं
- एनएच-48 - नरसिंहपुर क्लोवर लीफ - द्वारका एक्सप्रेस- यूईआर टू के रास्ते दिल्ली जाएं
- एनएच-48 - नरसिंहपुर क्लोवर लीफ - एसपीआर - घाटा टी-पॉइंट - ग्वाल पहाड़ी – मांडी बॉर्डर के रास्ते दिल्ली जाएं
- इफको चौक - एमजी रोड – आया नगर बॉर्डर व बंधवाडी टोल के रास्ते दिल्ली जाएं
- राजीव चौक - सोहना - बल्लभगढ़ के रास्ते दिल्ली जाएं
- रजोकरी फ्लाईओवर से आगे यूईआर टू के रास्ते दिल्ली जाएं
- उद्योग विहार - यूईआर टू के रास्ते दिल्ली जाएं

सिर्फ ये वाहन जाएं एनएच-48 पर
पुलिस की ओर से कहा गया है कि केवल एयरपोर्ट जाने वाले यात्री वाहन ही एनएच-48 के रास्ते महिपालपुर जाने वाले सड़क मार्ग का प्रयोग करें। अन्य महिपालपुर की ओर जाने वाले वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर अपने गंतव्य स्थान की ओर समय से पहुचें।

गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने कहा कि वाहन चालक निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें। असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें