फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में वारदात: ईंट पत्थर से युवक के मुंह और सिर पर वार, फुट ओवर ब्रिज पर शव मिलने से मचा हड़कंप

वेव सिटी थाना क्षेत्र के सुंदरदीप होटल के सामने बने फुट ओवर ब्रिज के पर एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार ईंट पत्थर से युवक के मुंह और सर पर प्रहार किए गए हैं। युवक इसी फुट ओवर ब्रिज पर सोता था। शव के नजदीक उसका गद्दा और अन्य कपड़े भी पुलिस को मिले हैं। हालांकि मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। संभावना जताई जा रही है कि व्यक्ति दिन में मेहनत मजदूरी करके यहां सोता था। और रात में नशे के दौरान उसका किसी से झगड़ा हुआ है। फिलहाल शव को तीन दिन के लिए मोर्चरी पर रखवा दिया गया है शिनाख्त के प्रयास कियाजा रहे हैं

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें