गाजियाबाद के मोदीनगर में गली में खेल रहे आठ वर्षीय बच्चे का स्कूटी सवार आरोपियों ने अपहरण की कोशिश की। पड़ोसी के पीछा करने पर आरोपी बच्चे को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने घटना के दो दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इस घटना से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।