फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: मूलभूत सुविधाओं को तरसे ला रॉयल अपार्टमेंट के निवासी, बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन

अहिंसा खंड-2 स्थित कनावनी पुलिया के पास ला रॉयल अपार्टमेंट में मूलभूत सुविधाओं की कमी और अधूरे विकास कार्यों को लेकर मंगलवार सुबह निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। निवासियों का आरोप है कि कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी हुए करीब छह साल बीतने के बाद भी सोसायटी में कई जरूरी काम पूरे नहीं किए गए हैं।

निवासियों के एओए अध्यक्ष और सचिव ने बताया कि सोसायटी की बाउंड्री वॉल का निर्माण अब तक नहीं हुआ है और पार्क भी विकसित नहीं किया गया है। बेसमेंट में शाफ्ट समेत कई संरचनात्मक और तकनीकी कार्य अधूरे पड़े हैं। आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद बिल्डर की ओर से समस्याओं का समाधान नहीं कराया जा रहा है।

बिजली कटने का भी बना रहता है डर
निवासियों का कहना है कि सोसायटी में पानी, बिजली और लिफ्ट जैसी मूलभूत सुविधाएं भी सुचारु नहीं हैं। लिफ्ट आए दिन खराब हो जाती है। बिजली का बिल समय पर जमा नहीं होने के कारण ऊर्जा निगम की टीम कई बार सोसायटी में पहुंचकर कनेक्शन काटने की चेतावनी दे चुकी है। निवासियों ने बताया कि इंदिरापुरम में सोसायटी होने के बावजूद बिजली कनेक्शन कनावनी गांव से लिया गया है। गांव की बिजली आए दिन बाधित रहती है, जिसके चलते सोसायटी में ज्यादातर समय डीजी सेट से बिजली की आपूर्ति करनी पड़ती है। इससे निवासियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

करोड़ों के फ्लैट, लेकिन गांव जैसी सुविधाएं
ला रॉयल अपार्टमेंट में कुल 218 फ्लैट हैं, जिनमें करीब 180 परिवार रह रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे निवासियों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च कर फ्लैट खरीदने के बावजूद उन्हें बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

निवासियों ने चेतावनी दी कि यदि बिल्डर और जीडीए अधिकारियों ने जल्द समस्याओं का समाधान नहीं कराया तो वे मजबूर होकर धरने पर बैठेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें