फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का स्थापना दिवस, निकाली भव्य बाइक रैली

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, गाजियाबाद द्वारा संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर आज शहर के प्रमुख बाजारों से भव्य बाइक रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी बाइक पर सवार होकर शामिल हुए। बाइक रैली के माध्यम से व्यापारियों में एकजुटता, संगठन की मजबूती और व्यापारी हितों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। रैली शहर के प्रमुख बाजारों से होते हुए निकली, जिसका जगह-जगह व्यापारियों द्वारा स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि संगठन सदैव व्यापारियों के हितों की आवाज मजबूती से उठाता रहा है और आगे भी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी, व्यापारी एवं युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संदीप बंसल दीपक गर्ग अनिल गर्ग संजय गुप्ता विनोद अग्रवाल प्रेम प्रकाश चिनी अमरीश गोयल अमन सिसोदिया सोनू सैनी राजेंद्र राजू महेंद्र कुमार श्रीपाल यादव मुकेश कुमार मूलचंद दीपक अनिल गुप्ता नितिन मित्तल अरुण कुमार अनिल ठाकुर नरेश ठाकुर समीर अहमद चांद कुरैशी मंजूर अहमद मुस्तफा दिनेश सिसोदिया राकेश अग्रवाल दिनेश जैन अर्चित गोयल प्रवीण शर्मा दुष्यंत गुप्ता मोहित गोयल नवीन गौतम सुमित मित्तल कैलाश सिसोदिया गौरव बिजेंदर राजपूत जितेंद्र गोयल रोहित मित्तल सुंदरलाल विनोद कुमार सैकड़ो व्यापारी मौजूद रहे

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें