गाजियाबाद में ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के मीरपुर हिंदू डंपिंग ग्राउंड स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के पास शनिवार रात डंपर और कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई और पूरी तरह जल गई। हालांकि, कार में सवार चारों लोगों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।