फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर भाखड़ी के पास नगर निगम द्वारा कूड़ा डालने के विरोध में लोगों ने रविवार को फिर हनुमान मंदिर के सामने सड़क जाम कर दी। इसके कारण भीषण गर्मी में राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया।