फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के ऊंचा गांव में 15 नवंबर को राजपूत महापंचायत ने फरीदाबाद और पलवल जिलों के लिए 17 नियम तय किए। इन नियमों का उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों और शादी-विवाह के अनावश्यक खर्च को कम करना है। महापंचायत ने सगाई, बरात, मृत्यु भोज और शिक्षा जैसे विषयों पर निर्णय लिए, जिससे समाज में सादगी बढ़े और आर्थिक बोझ कम हो।