फरीदाबाद जिले में सोमवार को भी ‘नो पीयूसी, नो फ्यूल’ नियम का असर दिखाई नहीं दिया। पेट्रोल पंपों पर लोग सामान्य तरीके से अपने वाहनों में पेट्रोल-डीजल भरवाते नजर आए। वाहन चालकों से पीयूसी प्रमाणपत्र की जांच या इसके आधार पर ईंधन देने से रोकने की स्थिति कहीं दिखाई नहीं दी।