फरीदाबाद जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। शिक्षा विभाग ने फरीदाबाद ब्लॉक के दो सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में नए शौचालयों के निर्माण की योजना तैयार की है। इसके लिए करीब 88.61 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया है। योजना के तहत जीएसएसएस चांदपुर और जीएसएसएस सीकरी में विद्यार्थियों के लिए आवश्यक शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। इससे स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को स्वच्छ और बेहतर शौचालय सुविधा मिलने की उम्मीद है।