फरीदाबाद में गांव सोतई में अपनी मांगों को लेकर किसानों का धरना बुधवार को 27वें दिन भी जारी रहा। उधर, नगर निगम प्रशासन ने अदालत में एक और याचिका दायर की है। किसानों ने निगम पर गुमराह करने का आरोप लगाया है। किसान दिन-रात धरना स्थल पर डटे हुए हैं। किसानों के अनुसार, उनका धरना शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और वे मामले के समाधान की मांग कर रहे हैं। किसान नेता बबलू हुड़्डा ने बताया कि मंगलवार को अदालत में मामले की तारीख थी। इस दौरान सोतई गांव के किसान एकत्र होकर अदालत पहुंचे। किसानों के अनुसार, उन्हें जानकारी मिली कि नगर निगम की ओर से मामले को उलझाने के लिए अदालत में एक नई याचिका लगाई गई है। इसके माध्यम से निगम द्वारा पूर्व में दिए गए जवाब को संशोधित करने का प्रयास किया जा रहा है।