फरीदाबाद में बिजली निगम में कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को लेकर एचएसईबी वर्कर यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को सेक्टर-23 स्थित डीएचबीवीएन कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। अधीक्षण अभियंता अमित कुमार कंबोज की अनुपस्थिति में यूनियन पदाधिकारियों ने सर्कल सुपरिंटेंडेंट टेकचंद को नोटिस सौंपा। यूनियन ने चेतावनी दी कि तीन दिन में मांग पूरी नहीं हुई तो अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।