फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली दफ्तरों में सुविधाओं की कमी पर कर्मचारियों ने उठाए सवाल

बिजली दफ्तरों में सुविधाओं की कमी पर कर्मचारियों ने उठाए सवाल - पल्ला पावर हाउस में हुई खुली बैठक, शिकायत केंद्रों पर पीने के पानी और फर्नीचर की मांग फरीदाबाद। बिजली दफ्तरों और शिकायत केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं की कमी से कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। मंगलवार को सेक्टर-34 स्थित 220 केवी पल्ला पावर हाउस परिसर में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन की बैठक में कर्मचारियों ने समस्याएं रखीं। मेडिकल और एलटीसी बिलों के भुगतान में देरी, दफ्तरों के नवीनीकरण और जरूरी औजार उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई। बैठक की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान नसीब हिंदुस्तानी ने की। कर्मचारियों ने शिकायत केंद्रों पर पीने के पानी और फर्नीचर की व्यवस्था करने की मांग भी रखी। यूनियन पदाधिकारियों ने समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों के समक्ष मुद्दे उठाने का भरोसा दिया। इस दौरान करीब 10 कर्मचारी दूसरे संगठन छोड़कर यूनियन में शामिल हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें