साहुपुरा गांव में आवारा कुत्तों का आतंक लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। ट्यूशन से लौट रही पांच साल की दो बहनों पर कुत्तों ने हमला कर दिया। दोनों डर के मारे एक-दूसरे का हाथ पकड़कर भागने लगीं। इस दौरान दो कुत्तों ने उन्हें आगे-पीछे से घेर लिया। एक बच्ची घर के रैंप पर चढ़कर किसी तरह बची। कुत्तों के पंजे लगने से दोनों बहनें घायल हो गईं। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।