सूरजकुंड मेला परिसर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आव्हान किया। साथ ही सभी मैराथन में मौजूद सभी धावकों को किसी भी प्रकार का नशा न करने की शपथ भी दिलवाई।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 'नशा-मुक्त हरियाणा अभियान' के तहत नमो मैराथन पर कहा, 'इस तरह की दौड़ युवाओं को ड्रग्स की लत खत्म करने में मदद करने के लिए प्रोत्साहित करती है, ड्रग्स से दूर रहने से हम तेजी से तरक्की कर सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी का सपना 'विकसित भारत' का है और हमारे युवा इस सपने की मजबूत नींव हैं। मुझे खुशी है कि फरीदाबाद में लगभग 1,35,000 युवाओं ने इस आयोजन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है और ड्रग-मुक्त हरियाणा बनाने का संकल्प लिया है। मैं सभी युवाओं, उनके माता-पिता और उनके शिक्षकों को शुभकामनाएं देता हूं।'