फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में हाफ मैराथन: अभिनेता जयदीप अहलावत का युवाओं से आह्वान, दिया फिटनेस का मंत्र

बॉलीवुड अभिनेता जयदीप अहलावत ने युवाओं, नागरिकों और खेल प्रेमियों से फरीदाबाद हाफ मैराथन-2026 में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं के सामने आगे बढ़ने के कई अवसर हैं, लेकिन नशा उनकी क्षमता, स्वास्थ्य और भविष्य को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। जयदीप अहलावत ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए समाज के हर वर्ग को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि हाफ मैराथन केवल दौड़ नहीं, बल्कि नशामुक्ति, फिटनेस और स्वस्थ भविष्य का सामूहिक संदेश है। खेल और शारीरिक गतिविधियां युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच विकसित करती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें