फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकासनगर में रात के अंधेरे में घूम रहा था युवक, पुलिस ने खुखरी के साथ पकड़ा

विकासनगर पुलिस ने सात अक्तूबर की रात गश्त के दौरान एक व्यक्ति को अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, रात करीब 3:05 बजे विकासनगर रोड स्थित जोन गेट बगीचे के पास पुलिस टीम चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे जुल्फिकार उर्फ छोटा को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध खुखरी बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जुल्फिकार उर्फ छोटा पुत्र जाहिद हसन, निवासी वार्ड नंबर-5 ढकरानी, कोतवाली विकासनगर, उम्र 37 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ वर्ष 2017 से 2026 तक आर्म्स एक्ट और चोरी समेत विभिन्न धाराओं में कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह और पीआरडी रितीक चौहान शामिल रहे।पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चोरी करने के उद्देश्य से लोगों को डराने के लिए खुखरी अपने साथ रखता था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें