बिजली-पानी के बढ़ते बिल, स्मार्ट मीटर, बदहाल सीवर और पेयजल लाइन, निजीकरण और टूटी सड़कों के विरोध में कांग्रेस ने रविवार को हाईवे ग्राउंड में धरना प्रदर्शन किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, चकराता विधायक प्रीतम सिंह, आर्यन शर्मा, संजय किशोर, धीरज बॉबी नौटियाल और संदीप प्रकाश समेत क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्र में चल रहे पेयजल और सीवर लाइन के कार्यों से आम जनता को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया। उन्होंने सड़कों की बदहाल स्थिति और निर्माण कार्यों में कथित अनियमितताओं पर भी सवाल उठाए। नवप्रभात ने पेयजल लाइन बिछाने के दौरान सड़कों की दुर्दशा और कार्यों में हुए कथित घोटाले को लेकर आवाज उठाई।