फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ शक्ति एकत्रीकरण कार्यक्रम: हिंदू समाज का कम होना देश के लिए चिंताजनक

जौलीग्रांट। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में संघ द्वारा भानियावाला में संघ शक्ति एकत्रीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के लोगों, आरएसएस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने भाग लिया। मुख्य वक्ता आरएसएस प्रांत प्रचारक डॉ शैलेंद्र ने कहा कि भारत विश्व की तीसरी महाशक्ति बनने जा रहा है। तीनों सेनाएं पराक्रम के साथ देश का गौरव बढ़ा रही हैं। वहीं डीआरडीओ और इसरो भी काफी ऊंची छलांग लगा रहा है। लेकिन हिंदू समाज का कम होना राष्ट्र के लिए चिंता की बात है। कई प्रदेशों में डेमोग्राफी चेंज हो रही है। हिंदू युवा 30 से 40 वर्ष में शादी कर रहे हैं। वहीं कई दंपत्ति बच्चा पैदा करने से बच रहे हैं। कुछ युवतियां देहरादून या हरिद्वार में घर होने पर ही लड़कों से शादी कर रही हैं। जो लोग राम मंदिर का विरोध कर रहे थे वहीं अब चंदा चोरी का आरोप लगा रहे हैं। भारत आज तमाम विकसित देशों के साथ बातचीत के माध्यम से रास्ते बना रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें