फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून भाजपा पार्षद के घर लूट, अकेला नहीं था नौकर, साथी भी पहुंचे थे घर

पार्षद अमिता सिंह के घर हुई लूट की वारदात में नया इनपुट सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वारदात को अकेले नौकर ने अंजाम नहीं दिया था। उसके बुलाने पर कुछ और लोग भी रात में घर पहुंचे थे। परिवार के सदस्यों को नशीला पदार्थ देने के बाद जब सभी बेहोश हो गए तो आरोपियों ने इत्मीनान से घर में लूटपाट की। बताया जा रहा है कि वारदात रात करीब एक बजे के आसपास हुई। उस समय घर में पार्षद अमिताभ सिंह, उनके पति महिपाल और बेटा शुभम मौजूद थे। नौकर को करीब 25 दिन पहले ही घरेलू काम के लिए रखा गया था। आरोप है कि उसने परिवार के सदस्यों को नशीला पदार्थ खिलाकर या पिलाकर बेहोश कर दिया। परिवार के सदस्यों के बेहोश होने के बाद नौकर ने अपने साथियों को घर के अंदर बुलाया। इसके बाद सभी ने करीब एक घंटे तक घर में रहकर सामान खंगाला। आरोपियों ने घर में इत्मीनान से लूटपाट की और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी एक साथ नहीं भागे। बताया जा रहा है कि सभी अलग-अलग दिशाओं में निकल गए, ताकि किसी को संदेह न हो और पुलिस को उनकी तलाश में परेशानी हो। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इससे आरोपियों के आने-जाने के रास्ते और उनकी संख्या का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस फरार नौकर के संपर्क में रहे लोगों की जानकारी भी जुटा रही है। जांच में यह भी सामने आ रहा है कि वारदात से पहले आरोपियों ने घर की रेकी की थी या नहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें