प्रेस क्लब सभागार में आयोजन समिति के अध्यक्ष दीपक जोशी व अन्य पदाधिकारियों ने शुक्रवार से शुरू होने वाले डिपार्टमेंटल क्रिकेट लीग टूर्नामेंट की जानकारी दी। टूर्नामेंट के मुकाबले रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज और राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। आयोजन समिति ने प्रतियोगिता से जुड़ी तैयारियों और कार्यक्रम की जानकारी पत्रकारों के साथ साझा की। इस दौरान समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।