जौलीग्रांट। पिछले तीन दिनों से घरों के आसपास घूम रहे करीब दस फीट लंबे एक किंग कोबरा को पड़कर जंगल में छोड़ा गया। सर्प मित्र भारत भूषण पेले ने कहा कि बुल्लावाला में मंगल सिंह रौथाण और अन्य घरों के आसपास एक किंग कोबरा तीन दिनों से घूम रहा था। सूचना पाकर वो मौके पर गए और किंग कोबरा को सुरक्षित रूप से पड़कर जंगल में छोड़ा गया।