भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने मंगलवार को विधानसभा में विधिवत अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने के बाद दिनेश आर्य ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सामान्य कार्यकर्ता को राज्यसभा के लिए अवसर देकर पार्टी ने बड़ा उदाहरण पेश किया है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में पहुंचकर उत्तराखंड के हितों और मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा। कहा कि केंद्र में राज्य की वकालत और मजबूत होगी।