पहाड़ की बेटियों को लेकर बजरंग दल के एक नेता की ओर से दिए गए विवादित बयान पर विरोध तेज हो गया है। सोमवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बयान के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस तरह के बयान बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई करने की मांग उठाई।