फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, कोंडागांव में 'चीनी सत्याग्रह' कर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Sun, 06 Sep 2026 08:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव

कोंडागांव जिले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी कोंडागांव के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई के विरोध में एक दिवसीय ‘चीनी सत्याग्रह’ का आयोजन किया गया। कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष बैठकर महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शक्कर, रसोई गैस, खाद्य तेल, दाल, पेट्रोल और डीजल सहित रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी से आम लोगों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है। नेताओं के मुताबिक महंगाई का असर गरीब, मजदूर, किसान, मध्यमवर्गीय परिवार और आम उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन मरकाम ने केंद्र सरकार की महंगाई संबंधी नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने वर्ष 2014 में महंगाई को लेकर दिए गए भाजपा के चुनावी वादों का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय महंगाई को लेकर सरकार ने बड़े दावे किए थे, लेकिन वर्तमान में जनता महंगाई का सामना कर रही है।

मरकाम ने कहा कि कांग्रेस आम जनता की समस्याओं को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने नारा लगाया— “बहुत हुई महंगाई की मार, गद्दी छोड़ो मोदी सरकार।” कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ‘चीनी सत्याग्रह’ के माध्यम से महंगाई से प्रभावित आम जनता की आवाज उठाने का प्रयास किया गया है।

प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जेपी यादव, महिला जिला अध्यक्ष राज मरकाम, पिछड़ा वर्ग महिला जिला अध्यक्ष भगवती पटेल, शहर अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन, ब्लॉक अध्यक्ष विजय लांगड़े, संजय करन, देवेंद्र कोर्राम, शहर महिला अध्यक्ष हेमा देवांगन, शहर महामंत्री सनी चोपड़ा सहित जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें