फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: 40 हाथियों के दल से बिछड़ा एक साल का शावक, मां से मिलाने में जुटा वन विभाग

Mon, 12 Oct 2026 07:34 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात 40 हाथियों के दल से एक साल का हाथी शावक अपनी मां से बिछड़ गया। शावक को उसके दल से मिलाने के लिए वन विभाग और हाथी मित्र दल की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। मामला धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज का है। मिली जानकारी के अनुसार, छाल रेंज के अंतर्गत आने वाले रीलो गांव में बीती रात 40 हाथियों का एक बड़ा दल विचरण कर रहा था। बताया जा रहा है कि रात करीब 9 बजे हाथियों का दल एक खेत से गुजर रहा था। इसी दौरान खेत में कीचड़ में फंसने के कारण एक साल का शावक अपने दल से बिछड़ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। इसके बाद से ही वन विभाग और हाथी मित्र दल की टीम शावक को उसके दल से मिलाने के प्रयास में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि हाथियों का दल शावक से करीब तीन किलोमीटर दूर पहुंच चुका है। शावक को उसकी मां से मिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, ड्रोन कैमरे की मदद से हाथियों के दल की निगरानी की जा रही है। पिछले महीने बोरो रेंज में भी बिछड़ा था शावक
धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो रेंज के चाल्हा गांव में पिछले महीने भी हाथी का दो महीने का शावक अपने दल से बिछड़कर गांव पहुंच गया था। बताया गया था कि वह भैंसों के झुंड के साथ वहां पहुंचा था। शावक को उसके दल से मिलाने के लिए काफी प्रयास किए गए, लेकिन दल ने उसे स्वीकार नहीं किया। इसके बाद शावक को सरगुजा जिले के रमकोला स्थित हाथी रेस्क्यू सेंटर भेजना पड़ा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें