जांजगीर-चांपा जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पंतोरा चौकी क्षेत्र के कटरा जंगल में जुआ खेल रहे 9 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मौके से 47,500 रुपये नकद, 11 मोटरसाइकिल, एक ब्रेजा कार, 8 मोबाइल फोन और 52 पत्ती ताश जब्त की गई है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने दी दबिश
पुलिस के अनुसार, कटरा जंगल में जुआ खेले जाने की सूचना मिलने पर पंतोरा चौकी पुलिस और रिस्पांस टीम ने संयुक्त रूप से दबिश दी। मौके पर जुआ खेलते पाए गए 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
दीपक राय (42 वर्ष) — निवासी मड़वा, थाना गिधौरी, जिला बलौदाबाजार।
रूपचंद रात्रे (36 वर्ष) — निवासी देवरी, थाना सीपत, जिला बिलासपुर।
संजू कुमार सूर्यवंशी (28 वर्ष) — निवासी रसौटा, थाना पामगढ़।
रमेश कुमार कश्यप (28 वर्ष) — निवासी झूलन, थाना पामगढ़।
सुरेंद्र लहरे (26 वर्ष) — निवासी रसौटा, थाना पामगढ़।
सुनील सिंह ठाकुर (27 वर्ष) — निवासी कोटमीसोनार।
साहिल लहरे (22 वर्ष) — निवासी रसौटा, थाना पामगढ़।
मयंक शर्मा (22 वर्ष) — निवासी उसलापुर, जिला बिलासपुर।
विशाल सिंह ठाकुर (24 वर्ष) — निवासी कोटमीसोनार, थाना अकलतरा।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में PSI अभिलाष सिन्हा, ASI जयनंदन मार्बल, आरक्षक लक्ष्मीनारायण कौशिक, युवराज, नितेश सिंह, भुनेश्वर पटेल और दिलीप माथुर सहित पंतोरा चौकी एवं रिस्पांस टीम के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जांजगीर-चांपा पुलिस ने नागरिकों से जुआ-सट्टा सहित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।