फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी: पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 18 साल का आरोपी गिरफ्तार, चाकू भी बरामद किया

Mon, 07 Sep 2026 10:55 PM IST
धमतरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी

जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम कंडेल में युवक की गला रेतकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में 18 वर्षीय आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार 6 सितंबर की रात करीब 9 बजे ग्राम कंडेल में पारसमणी साहू (34) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पारसमणी साहू राजमिस्त्री का काम करता था। घटना के समय वह गांव के गौठान स्थित बरगद के पेड़ के पास मौजूद था। इसी दौरान आरोपी ने पूर्व विवाद और पुरानी रंजिश के चलते उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना प्रभारी निरीक्षक शरद ताम्रकार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता भारत राम साहू की रिपोर्ट के आधार पर अर्जुनी थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: सीजी: सरकारी नौकरी और ठेका दिलाने का झांसा देकर ठगे 29 लाख, NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय पर लगे गंभीर आरोप

पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक फॉरेंसिक और तकनीकी साक्ष्य जुटाए। इसके साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों, परिजनों और संदिग्धों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर ग्राम कंडेल निवासी यावेन्द्र कुमार ध्रुव पिता दिनेश कुमार ध्रुव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने पारसमणी साहू की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी यावेन्द्र कुमार ध्रुव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें