फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी: कुरुद बायपास पर हुआ सड़क हादसा, बाइक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत; कैमरे में कैद हुआ मौत का लाइव मंजर

Wed, 21 Oct 2026 10:09 PM IST
धमतरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी

धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुरुद बायपास पर एक तेज रफ्तार बाइक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों और सामने आए वीडियो के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा। गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान ग्राम बिरेझर निवासी लोकेश साहू के रूप में हुई है। स्थानीय जानकारी के अनुसार, लोकेश बिरेझर पुलिस चौकी में लंबे समय से साफ-सफाई का कार्य करता था।

कैमरे में कैद हुआ हादसे का खौफनाक मंजर
बायपास मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी दुर्घटना कैद हो गई। फुटेज में देखा जा सकता है कि बाइक अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।

कुरुद पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही कुरुद थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेजा। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटाकर यातायात सुचारू कराया गया। कुरुद पुलिस ने मर्ग कायम कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: रायपुर कालीबाड़ी में 'सिंदूर खेला': माता रानी की विदाई पर महिलाओं ने खेली सिंदूर की होली, जानें इसका महत्व

ट्रैक्टर चालक की भूमिका की जांच, सड़क सुरक्षा पर सवाल
पुलिस सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच कर रही है। इसके साथ ही ट्रैक्टर चालक और वाहन के संबंध में आगे की पड़ताल की जा रही है। बायपास मार्गों पर तेज रफ्तार के कारण हो रहे हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें