फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: बिलासपुर में चरणदास महंत का बीजेपी सरकार पर हमला, बोले- कांग्रेस में नहीं, टूट की स्थिति बीजेपी में

Thu, 10 Sep 2026 08:38 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने बिलासपुर दौरे के दौरान बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस में टूट-फूट के सवाल पर उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है, जबकि टूट की स्थिति बीजेपी में है। उन्होंने मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच तालमेल को लेकर भी सरकार पर सवाल खड़े किए।

बिलासपुर पहुंचे चरणदास महंत ने कहा कि कांग्रेस संगठन मजबूती के साथ एकजुट होकर काम कर रहा है। उन्होंने कांग्रेस में गुटबाजी और टूट की चर्चाओं को खारिज करते हुए बीजेपी पर तंज कसा। महंत ने कहा कि मुख्यमंत्री को मंत्रियों के काम की जानकारी नहीं है और मंत्रियों को मुख्यमंत्री के काम का पता नहीं है। उनके इस बयान को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाने के आसार हैं।

पीडीएस और बिजली बिल को लेकर सरकार पर हमला
नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश की PDS व्यवस्था को लेकर भी बीजेपी सरकार को घेरा। इसके साथ ही बढ़े हुए बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। स्मार्ट मीटर को लेकर महंत ने कहा कि लोगों से चार से पांच गुना तक बढ़े बिजली बिल की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने स्मार्ट मीटर नहीं लगाने वाले उपभोक्ताओं को नोटिस दिए जाने की कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हुए इसे गलत बताया।

'सेवा, संकल्प और अभियान' पर भी कसा तंज
चरणदास महंत ने सरकार के ‘सेवा, संकल्प और अभियान’ को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि सरकार के इन तीनों को लेकर ही सवाल खड़े हो रहे हैं। महंत के बयानों के बाद कांग्रेस और बीजेपी के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप और तेज होने की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें