सेक्टर-26 स्थित डि'ओरा और सेविले क्लब के बाहर बम ब्लास्ट मामले में पुलिस टीमों ने पंजाब के दो युवकों को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस की विभिन्न जांच टीमों द्वारा उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने अभी इस मामले को लेकर कुछ भी बताने से साफ इनकार कर दिया है और मामले में बड़ा खुलासा करने की बात कही है। वहीं, इस मामले में पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स भी जांच कर रही है। इसकी पुष्टि पंजाब पुलिस के डीजीपी ने की है।