फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद जवान भूपेंद्र सिंह को आखिरी सलाम, पत्नी और पिता हाथ जोड़कर बोले- गर्व है

अमर उजाला, चरखी दादरी Updated Thu, 10 Sep 2020 03:20 PM IST

सात महीने के बेटे और पत्नी ने नमन किया। पिता और भाई ने सैल्यूट किया, फिर शहीद भूपेंद्र सिंह अपनी आखिरी यात्रा पर निकले। जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर उल्लंघन में शहीद हुए चरखी दादरी जिले के बांस गांव के भूपेंद्र चौहान की बुधवार दोपहर राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। शहादत के पांचवें दिन उनका पार्थिव शरीर सुबह 10:08 बजे गांव बांस में पहुंचा। 327 मध्यम तोपखाना रेजिमेंट के मेजर प्रिंस जोय फर्नांडीस समेत सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक सोमबीर सांगवान, उपायुक्त शिवप्रसाद शर्मा और पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा ने शहीद को सलामी दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें