तरनतारन के थाना सदर पट्टी के अंतर्गत आते गांव घरियाला में देर रात एक जिम मालिक की दो अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। रणजीत सिंह करीब आठ साल तक विदेश में नौकरी करने के बाद सात माह पहले ही गांव लौटा था और जिम चलाता था। सोमवार रात करीब डेढ़ बजे दो अज्ञात व्यक्ति रणजीत सिंह के घर में घुस आए और उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।