फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   भाजपाइयों ने देखी गेहूं खरीद की व्यवस्था

भाजपाइयों ने देखी गेहूं खरीद की व्यवस्था

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Rampur
Rampur Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। भाजपाइयों ने गेहूं खरीद केंद्रों पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। खरीद की जानकारी ली और किसानों की समस्याएं जानी। अधिकतर केंद्रों पर बारदाने की कमी पाई गई।
विज्ञापन

प्रदेश व्यापी कार्यक्रम के तहत पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सूर्यप्रकाश पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा, पूर्व जिला प्रवक्ता राजीव मांगलिक ने किसान सेवा सहकारी समिति अजीतपुर समेत कई केंद्रों पर जाकर जायजा लिया। किसानों की समस्याएं जानीं। भाजपाइयों का कहना था कि गेहूं खरीद में किसानों का शोषण हो रहा है। अधिकतर केंद्रों पर वारदाना नहीं है, इसलिए किसानों का गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है। बल्कि बिचौलियों का गेहूं उसी वक्त तुल जाता है। उनका कहना था कि किसान बिचौलियों के हाथों सस्ते में गेहूं बेचने को मजबूर हैं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, महामंत्री मनोहर लाल सैनी, रूप बसंत, जगत सिंह, बशीर अहमद और अमृत पाल सिंह ने दिलपुरा किसान सेवा केंद्र, लालपुर किसान सेवा केंद्र काशीपुर, मानकपुर केंद्र पर पहुंचे।
विज्ञापन

वारदाना न होने से लालपुर केंद्र बंद मिला। किसान ट्रेक्टर ट्रालियों से गेहूं लाए थे। खरीद न होने पर ट्रालियां काफी से खड़ी थीं और बाद में किसानों को अपना गेहूं वापस ले जाना पड़ा। कमेटियों ने अपनी-अपनी रिपोर्ट प्रदेशाध्यक्ष को भेज दी है। उनके माध्यम से रिपोर्ट राज्यपाल को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed