{"_id":"13496","slug":"Rampur-13496-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधेरे में भरा गया डीजल"}
अंधेरे में भरा गया डीजल
Rampur
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। बगैर नोटिस पावर कारपोरेशन ने रेलवे और रोडवेज वर्कशाप की बिजली काट दी। जंक्शन पर बिजली कटने से रेलवे केकई विभागों के काम में अड़चन लग गई। वहीं रोडवेज वर्कशाप पर अंधेरे केचलते बस की मरम्मत और बसों में डीजल भरने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
बिल जल्दी से वसूलने केचक्कर में पावर कारपोरेशन ने गुरुवार को रेलवे विभाग की बिजली सप्लाई काट दी। सप्लाई कटने से रिजर्वेशन, सिग्नल विभाग व अन्य विभागों केआवश्यक कार्यों में अंधेरे केचलते अड़चन लग गई। रेलवे अफसरों ने बताया कि पावर कारपोरेशन का संशोधित बिल दो दिन पहले आया था। गुरुवार सुबह करीब दस बजे पावर कारपोरेशन ने आपूर्ति काट दी। करीब दो घंटे बाद विद्युत आपूर्ति बगैर बिल जमा करे ही बहाल कर दी। स्टेशन अधीक्षक एसके पांडे ने बताया कि भुगतान का चैक डीआरएम कार्यालय, मुरादाबाद से बनकर आता है। उन्होंने कहा कि बिल मिलने के तीन दिन में पावर सप्लाई काटना वह भी बगैर नोटिस की सही नहीं है। स्टेशन प्रभारी कपिल देव ने बताया कि तीस अप्रैल को साढ़े चार लाख का बिल आया था। बुधवार को संशोधित बिल 39 हजार रुपये का आया। उन्होंने कहा कि उन्होंने पावर कारपोरेशन केएसडीओ की बता दिया था कि बिल शुक्रवार को जमा हो पाएगा।